चुनावी साल है तो नेताओं की बयानबाजी भी ख़ूब सुनाई दे रहीं हैं. ख़ासकर जब बात कांग्रेस की हो तो फिर बीजेपी चुटकी लेने में भला कहा पीछे रहने वाली थी. 

मामला मध्य प्रदेश से जुड़ा हुआ है क्योंकि यहाँ पर इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है. कांग्रेस एक बार फिर सत्ता वापसी तो वहीं बीजेपी सत्ता बरकरार रखने के लिए ज़ोर आजमाइश में लगी हुई हैं.

ऐसे में नेता बयानों के ज़रिये एक-दुसरे पर तंज कसते हुए दिखाई दे रहें है. कांग्रेस की तरफ से पहले कमलनाथ और अब दिग्विजय सिंह भी चुनाव से पहले काफ़ी एक्टिव हो गए हैं. 

दिग्विजय सिंह अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में ज़ाकर पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और आम जनता से मिल रहे है. अक्सर उनके बयान पार्टी के लिए मुश्किल खड़ीं कर देते है. ऐसे में बीजेपी की तरफ से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुटकी लेते हुए कहा कि कमलनाथ जी के छोटे भाई दिग्विजय सिंह जी ने फिर संगत में पंगत शुरू कर दी है और जब पंगत होगी, तो रायता तो फैलेगा ही. 

 

उनके एक पुराने बयान का जिक्र करते हुए नरोत्तम मिश्रा बोले, दिग्विजय सिंह जी कितना भी प्रचार करें, जनता उसे दुष्प्रचार ही मानती है. वैसे ये आपका बड़प्पन है कि आप पहले भी कई बार कह चुके हो कि मेरे जाने से वोट कटते हैं, जनता भी यहीं मानती है कि आपके जाने से वोट कटते हैं.

फ़िलहाल, एमपी की सियासत में मिशन-2023 से पहले बयानों का दौर बीते कई दिनों से जारी है. कमलनाथ और सीएम शिवराज सिंह चौहान रोज़ाना सुबह एक-दुसरे पर सवालों की बौझार करते है लेकिन जवाब का कोई अता पता ही नहीं. वैसे भी चुनाव में अब सिर्फ 10 महीने का ही समय बाकी है. ऐसे में जनता से अच्छा जवाब कोई और दे ही नहीं सकता.