मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल  हो गए हैं। बताया जा रहा है, कि दिग्विजय सिंह कल अपना नाम दाखिल कर सकते हैं।

दिग्विजय सिंह इस समय दिल्ली के दौरे पर हैं। इसी सिलसिलें में दिग्विजय सिंह ने का कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से मुलाकात की है| दिग्विजय पी चिदंबरम, मुकुल वासनिक, अशोक गहलोत से मिले हैं।

 

दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद का नामांकन फॉर्म ले लिया है।कल दिग्विजय सिंह इस फार्म को भरेंगे। मप्र के लिए भी यह बड़ा दिन है इसके पहले मप्र से शंकरदयाल शर्मा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे अगर दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष बनते है तो वह दूसरे अध्यक्ष होंगे। फॉर्म लेते समय उनके साथ  रामेश्वर नीखरा भी मौजूद रहे। राजेश मिश्रा ने दिग्विजय सिंह को नामांकन पत्र दिया, इसके बाद कल दिग्गी राजा अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

बताया जा रहा है, कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले हैं। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर हर हर तरफ सरगर्मी है। इसी सिलसिले में बातों और मुलाकातों का दौर भी जारी है। 

 पार्टी में में जारी घमासान के बीच कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल जनपथ पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे। इससे पहले भी सोनिया गांधी से उन्होंने उनके निवास पर मुलाकात की थी। 

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए आखिरी तारीख 30 सितंबर रखी गई है। चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से आरम्भ हुई है, ये 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्तूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्तूबर को मतदान होगा और 19 अक्तूबर को परिणाम की घोषणा की जाएगी।