मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) और पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू समेत छह लोगों को 11 साल पुराने एक मामले में एक साल की सजा सुनाई है. इनके ऊपर पांच हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. वहीं, इसी मामले में तीन लोगों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है. कोर्ट का फैसला आने के बाद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह अब फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील करेंगे.

इस प्रकरण में दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया के बाद ट्विटर पर उनके समर्थकों और विरोधियों में रोचक बहस देखने को मिली. कुछ लोगों ने दिग्विजय सिंह को हिंसा का पुजारी कहा तो कुछ लोग दिग्विजय सिंह के समर्थन में भी आए.