अनूपपुर जिले में कोतमा के कांग्रेस विधायक सुनील सराफ नए साल और अपने जन्म दिन की पार्टी के चलते सुर्ख़ियों में हैं। उनके द्वारा आयोजित पार्टी का वीडियो वायरल है जिसमे विधायक महोदय अपने लायसेंसी रिवाल्वर से मंच पर ही हवाई फायरिंग करते दिख रहे हैं।
सुनील सर्राफ अपने जन्मदिन की पार्टी में स्टेज पर 'मैं हूं डॉन' की धुन पर डांस करते हुए अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से दनादन गोलियां दागते देखे गए। पंडाल में अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर विधायक महोदय ने शस्त्र अधिनियम की कई धाराओं का उल्लंघन तो किया ही है साथ ही उनका यह आचरण पद की गरिमा के विपरीत माना जा रहा है।
कानून के जानकरों की मानें तो मंच पर फायरिंग करने पर विधायक महोदय के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत आपराधिक मामला दर्ज हो सकता है। कानून के जानकार तो यहां तक कहते हैं कि प्रशासन लापरवाही से फायरिंग करने पर शस्त्र लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। देखना यह है कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करता है?
फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर न सिर्फ अनूपपुर बल्कि में पूरे प्रदेश में चर्चा का कारण बन गया है। इससे पहले कांग्रेस विधायक सुनील सर्राफ ट्रेन में एक महिला के साथ अभद्रता के आरोप में आलोचना झेल चुके हैं।
कांग्रेस विधायक सुनील सराफ़ अब मुश्किल में पड़ते दिखाई दते रहे हैं। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एसपी अनूपपुर को विधायक के ख़िलाफ़ कारवाई करने को कहा है।