भोपाल, मध्य प्रदेश: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वैलेंटाइन्स डे पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है। बता दें, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज ट्वीट करते हुए लिखा- मेरे सभी दोस्तों और प्रियजनों को वेलेंटाइन डे की शुभकामनाएं।
Happy Valentine Day to all my friends and loved ones. #HappyValentines #Happy_Valentines_Day
— digvijaya singh (@digvijaya_28) February 14, 2022
बीजेपी प्रवक्ता ने किया ट्विट :
बीजेपी प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा, 'सात दशक की उम्र के बाद भी दिग्विजय सिंह वैलेंटाइन्स डे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। यह विचार और शोध का विषय है। सनातन परंपरा के खिलाफ जो कुछ भी है उसका समर्थन करना दिग्विजय सिंह की आदत है।' आज देश पुलवामा के शहीदों को याद कर रहा है लेकिन दिग्विजय सिंह Valentine Day की बधाई दे रहे हैं।
दिग्विजय सिंह पर भाजपा ने ली चुटकी-देश पुलवामा के बलिदानियों को याद कर रहा है और दिग्विजय सिंह वेलेन्टाइन डे की बधाई में व्यस्त हैं @vikasbha @PrabhuPateria @LokendraParasar @impankaj71 @Naveen_K_Singh_ @SakalleyTanmay @DeepakV40625022 https://t.co/nqFwSvWArZ pic.twitter.com/PZZIDD9gaE
— Satya Vijay Singh (@SatyaVijaySin20) February 14, 2022
भाजपा के हमलों का कांग्रेस ने दिया जवाब :
इधर कांग्रेस ने बीजेपी के हमले का करारा जवाब दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने पूछा कि दिग्विजय ने अपने ट्वीट में आपत्तिजनक क्या लिखा है। उन्होंने बीजेपी से सवाल किया कि क्या बीजेपी के राज में प्यार करना गुनाह है।