एक आईएएस अधिकारी द्वारा सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करने के बाद दो आईपीएस अधिकारियों ने प्रतिक्रिया दी। तस्वीर में एक शख्स एके-47 राइफल के साथ किताब पढ़ता नजर आ रहा है। तीनों अधिकारियों ने अपने-अपने तरीके से तस्वीर की व्याख्या की, लेकिन अब इस ट्वीट पर एक यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है।

राइफल के साथ किताब पकड़े एक व्यक्ति की तस्वीर सबसे पहले आईएएस अवनीश शरण ने ट्वीट की थी। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- 'ऐसी पढ़ाई का क्या फायदा..?' इसके बाद आईपीएस दीपांशु काबरा और आईपीएस आरके विज ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी।

IPS दीपांशु काबरा ने लिखा: 'किताब' हाथ मे आते ही 'बंदूक' छूट गयी..! #ज्ञान से ही शांति, सभ्यता, प्रगति की राह मिलती है। बाद में आईपीएस आरके विज लिखते हैं- सोच रहा है, पढ़ लेते तो शायद बन्दूक न उठानी पड़ती।

यूजर्स ने दिया जवाब :

इस पर एक यूजर (@sanjeevk_poddar) ने लिखा- छत्तीसगढ़ के 3 अफसर, एक पिक्चर को ट्वीट करते हैं और अलग अलग व्याख्या करते हैं। मतलब एक ही वस्तु, घटनाक्रम, परिस्थिति को देखने का नज़रिया भिन्न हो सकता है और हर नज़रिया सही हो सकता है। इसके जवाब में आईपीएस दीपांशु काबरा लिखते हैं- शब्द अलग, अलग विचार एक ही है, सबका सार, "ज्ञान मिटाये, सारे अंधकार"। वहीं, आईपीएस सूरज सिंह परिहार (आईपीएस) ने भी जवाब दिया। उन्होंने लिखा- 'तो उसे पुलिस स्कूल में डाल दो। आधिकारिक के इस पोस्ट पर सैकड़ों यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। यह तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।