रविवार के मैच के दौरान ग्लेन मैक्सवेल के आउट होने के बाद रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक के बीच का "ब्रोमांस" इंटरनेट पर वायरल हो गया है। मैच में ग्लेन मैक्सवेल के आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने दिनेश कार्तिक को उनके हेलमेट पर किस किया। मैक्सवेल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 मैच में रन आउट हो गए थे। इसी के बाद से मैदान पर क्रिकेटरों के ब्रोमांस के चर्चे ज़ोरों पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान रोहित शर्मा का इस तरह के एक्शन के कारण सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। भारत की जीत के बाद जश्न मनाते हुए कप्तान ने एक्साइटमेंट में दिनेश कार्तिक के हैलमेट पर किस कर लिया जो अब वायरल हो गया है।
दरअसल, कार्तिक ने अपने ग्लव्स से स्टंप्स पर बेल आउट कर दी थी। लेकिन, टीम को राहत मिली और कार्तिक की गलती का खामियाजा टीम को नहीं भुगतना पड़ा और मैक्सवेल को पीछे हटना पड़ा। इसी से खुश होकर रोहित शर्मा ने कार्तिक के हेलमेट पर किस किया।
यूजर्स ने दिल को छू लेने वाले पल को "ब्रोमांस" करार दिया। वहीं भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 श्रृंखला में तीसरा और अंतिम मैच छह विकेट से जीत लिया। यह मैच रविवार को हैदराबाद में खेला गया था।