IPL-15 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले दिनेश कार्तिक अपनी लाइफ के इस फेज़ को जमकर इन्जॉय कर रहे हैं। करीब चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले 37 वर्षीय दिनेश कार्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्तिक प्लेन में रॉकस्टार स्टाइल में एंट्री करते नज़र आ रहे हैं।
दिनेश कार्तिक प्लेन में फॉग और अपने साथी खिलाड़ियों की तालियों की गूँज के बीच एंट्री लेते हैं। डीके ने खुद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कहा जा रहा है कि वीडियो उसी फ्लाइट का जिससे टीम इंडिया चौथे टी-20 मुकाबले के लिए राजकोट पहुँची थी।
कार्तिक के मुताबिक़ टीम इंडिया में वापसी के बाद मैं हर लम्हे का लुत्फ उठा रहा हूं। मेरा सपना टीम इंडिया के लिए खेलना रहा है और अब लम्बे इंतज़ार के बाद में इसके पूरा होने पर बेहद खुश हूँ। मेरा यह सपना मुझे लगातार क्रिकेट खेलने की प्रेरणा देता है। कार्तिक का यह वीडियो उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है।