महिलाओं को डिजाइनर कपड़े पहनने का शौक होता है। वे हर तरह के छोटे-बड़े कपड़े पहनती है लेकिन ऐसे में अगर उनके काले घुटने दिखते है तो वे उन्हे छुपाना चाहती है। अब आपको काले निशानों को छुपाने की जरूरत नहीं है। इन घरेलू उपाय अपनाकर आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं।
यदि आप घुटने के कालेपन को दूर करना चाहते हैं जो कॉफी और नींबू आपके बेहद काम के हैं। ऐसे में आप कॉफी को नींबू के रस में मिलाएं और बने मिश्रण से 2 मिनट स्क्रब करें।
खीरे का रस और और चीनी के इस्तेमाल से भी इस समस्या को दूर किया जा सकता है। आप खीरे के रस में चीनी को मिलाएं और बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करके इस समस्या को दूर किया जा सकता है।
काले पड़े घुटने की समस्या को दूर करने में दही और बेसन भी आपके बेहद काम आ सकता है। इस मिश्रण को 15 मिनट के लिए अपने घुटने पर लगाएं और उसके बाद हल्के-हल्के हाथों से रगड़ें अब मिश्रण को रिमूव करें।
एलोवेरा जेल और चीनी भी काले घुटने की समस्या को दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में आप काले घुटने पर चीनी और एलोवेरा जेल के मिश्रण को लगाएं और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें उसके बाद मिश्रण को अच्छे से साफ करें। ऐसा करने से समस्या दूर होगी।
टमाटर के रस से भी काले घुटने की समस्या दूर हो सकती है। ऐसे में आप टमाटर के रस में बेकिंग सोडा मिलाएं और बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से घुटने साफ हो जाएंगे।