स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से पहले गर्म पानी से 10 से 15 मिनट नहाना ठीक होता है क्योंकि इससे मांसपेशियां ढीली हो जाती हैं और एक्सरसाइज के लिए मूवमेंट आसान हो जाता है। यदि नहाना नहीं चाहते हो तो हीटिंग पैड से कंधे को गर्म कर लें।
पेंडुलम स्ट्रेच
यह पहली एक्सरसाइज है जिससे कंधा रिलेक्स हो जाएगा। इसके लिए झुकते हुए एक हाथ को टेबल पर टिका लें और दूसरे हाथ को पेंडुलम के ऑसिलेटिंग मूवमेंट की तरह हिलाएं हिलाते हुए हाथ से एक छोटा सर्कल बनाएं। हर दिशा में 10 सर्कल बनाएं और दूसरी दिशा में घुमा लें। अब यही कसरत दूसरे हाथ से कर लें। इसे दिन में एक बार करना है। जैसे-जैसे लक्षणों में सुधार आए सर्कल का दायरा बढ़ा लें। कुछ अर्से बाद हाथ में हल्का वजन लेकर भी सर्कल बना सकते हैं।
नहाने के बाद जिस तरह टॉवेल को पीठ पर लेकर घुमाते है ठीक उसी तरह यह कसरत करना है। एक एक्सरसाइज को ऊपर और नीचे की ओर से भी करें ताकि कंधे के सभी मूवमेंट आसान हो जाएं। इसे प्रतिदिन 10 से 20 बार कर सकते हैं।
फिंगर वॉक
दीवार की ओर मुंह करके खड़े हो जाएं और एक हाथ की दूरी बना लें। अब कमर जितनी उंचाई पर हाथ को सामने की ओर फैलाते हुए दीवार टच करें। उंगलियों से दीवार पर ऊपर की ओर चलने की प्रक्रिया करें। हाथ को जितनी ऊंचाई तक उठा सकते हैं वहां तक उठा लें। याद रखें कि उंगलियों की कसरत में प्रमुख भूमिका रहे, कंधे की मांसपेशियों से इसे न करें। दिन में 10 से 20 बार कर सकते हैं।
क्रॉस बॉडी रीच
बैठ जाएं अथवा खड़े रहें। अब स्वस्थ बांह से प्रभावित बांह को कोहनी से पकड़कर शरीर के सटा लें। ऐसा करते हुए हल्के प्रेशर से दबा दें। थोड़ी देर तक इसी अवस्था में रुके फिर छोड़ दें। यह एक्सरसाइज दिन में 10 से 20 बार करें।
कांख को खोलने वाली कसरत
सीने की ऊंचाई तक स्वस्थ बाह से प्रभावित को ऊपर उठाएं। अब इसे किसी शैल्फ पर टिका दें। अब घुटनों को मोड़ते हुए नीचे की ओर झुके। शेल्फ को एक हाथ से पकड़े रहें। इससे कांख के मूवमेंट में खुलापन आएगा। धीरे-धीरे घुटने को नीचे की ओर मोड़ने का क्रम जारी रखें और हर बार अधिक झुके। इस कसरत में अधिक जोर न लगाएं। हर दिन 10 से 20 बार करें।
आउटवर्ड रोटेशन
एक एक्सरसाइज बाला रबर बैंड दोनों हाथों के बीच में लें और कोहनियों को शरीर से टाते हुए 90 डिग्री का कोण बनाएं। प्रभावित बांहको बाहर की ओर हुए 15 सेकंड तक रुकें। इसे दिन में 10 से 15 बार करें।
इनवर्ड रोटेशन
एक बंद दरवाजे की सल में रबर बैंड फंसा दें और दूसरे हाथ से रबर बैंड पकड़ लें। इसे 90 डिग्री के कोण पर रखते हुए बाहर की ओर खींचे पांच सेकंड तक स्टेडी रखें और फिर रिपीट करें। दिन में 10 से 15 बार करें।