फेफड़े शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ सहज सांस लेने में मदद करते है और आपको खतरनाक बीमारियों से बचाते है। फेफड़ों के कैंसर के कई लक्षण तब तक सामने नहीं आते जब तक कि यह पूरे शरीर में फैल न जाए। कुछ मामलों में इसके लक्षण शुरू में ही दिख जाते हैं।

लक्षण दिखने पर अगर डॉक्टर के पास जाएं तो इसका इलाज जल्दी किया जा सकता है। फेफड़ों के कैंसर के लक्षणों की बात की जाए तो इसका एक लक्षण खांसी भी माना जाता है। तो जानिए कौन से लक्षण दिखाई देने पर सतर्क हो जाना चाहिए, और तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

जानिए फेफड़ों के कैंसर के मुख्य लक्षण

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फेफड़े का कैंसर मुख्य रूप से धूम्रपान के कारण होता है। हालांकि कुछ लोगों को बिना धूम्रपान के भी यह बीमारी हो जाती है। तो जानिए किन परेशानियों से सावधान रहना चाहिए।

सांस लेने में दिक्क्त-

अगर आपको लगातार खांसी के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही है तो यह लंग कैंसर का लक्षण हो सकता है। यह किसी अन्य समस्या का लक्षण भी हो सकता है। उचित उपचार के लिए डॉक्टर से परामर्श करना आवश्यक है।

छाती में दर्द-

सीने में दर्द फेफड़ों के कैंसर सहित कई समस्याओं का लक्षण हो सकता है। यह दर्द गहरी सांस लेने, खांसने या हंसने के दौरान भी महसूस होता है।

वजन कम-

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं और फिर भी वजन बढ़ रहा है, तो इसे फेफड़ों के कैंसर का संकेत माना जा सकता है।

हड्डियों में दर्द-

फेफड़ों के कैंसर के लक्षणों में हड्डी में दर्द और थकान को शामिल किया जा सकता है।

शरीर में सूजन-

चेहरे, गर्दन, ऊपरी छाती में सूजन भी लंग कैंसर का एक लक्षण है। इस स्थिति में भी चिकित्सकीय सहायता लेना आवश्यक है।