स्किन और बालों को हेल्दी बनाने के लिए कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जा सकता है, ये बातें हैं, तो छोटी लेकिन हैं बड़े काम की। नहाने से व्यक्ति को ताजगी का अहसास होता है। वहीं दिनभर की थकान भी नहाने से दूर हो जाती है। नहाने से बैक्टीरिया और गंदगी तो दूर होते ही हैं वहीं इन छोेटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप अपनी स्किन और वालों को भी स्वस्थ रख सकते हैं। नहाते समय व नहाने के बाद कुछ छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दिया जाना बेहद आवश्यक है।
ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में जानते हैं-
मॉइश्चराजर को न लगना :
नहाते समय गुनगुना पानी व बॉडी वॉश स्किन की प्राकृतिक नमी को छीन सकते हैं। ऐसे में उसे रिस्टोर करने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। लेकिन यह देखने में आता है कि लोग दिन के किसी भी समय बॉडी लोशन लगाते हैं। जबकि इसे नहाने के तुरंत बाद नम स्किन पर लगाया जाना चाहिए। जब आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे स्किन की नमी कहीं खो जाती है और स्किन में रूखापन बढ़ने लगता है।
सिर्फ चेहरे पर क्रीम लगाना :
यह एक आम गलती है, जिसे अधिकतर लोग दोहराते हैं। वह नहाने के बाद अपने चेहरे पर क्रीम लगाते हैं, लेकिन अपनी बॉडी को भूल जाते हैं। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इस समय आपके चेहरे की तरह ही पूरी स्किन को नमी की आवश्यकता होती है।
स्किन टाइप को नजर अंदाज करना :
किसी भी ब्यूटी या स्किन केयर प्रोडक्ट का लाभ तभी मिलता है, जब स्किन टाइप को ध्यान में रखा जाए। कुछ लोग नहाने के बाद बॉडी लोशन को ही चेहरे पर लगा लेते हैं या फिर किसी भी क्रीम को उठाकर लगा लेते हैं। लेकिन ऐसा करने से स्किन में खुजली, रैशेज व ब्रेकआउट्स की समस्या हो सकती है।
बालों को जोर से रगड़ना :
अगर आपने नहाने के दौरान हेड वॉश किया है तो कभी भी बालों में मौजूद अतिरिक्त पानी को निचोड़ने के लिए टॉवल की मदद से बालों को जोर से ना रगड़ें। दरअसल, गीले बालों की जड़ें कमजोर होती है और तेजी से रगड़ने से बाल टूटने लगते हैं। बेहतर होगा कि आप टॉवल से अपने बालों के रैप करके कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इससे टॉवल अतिरिक्त पानी को आसानी से अब्जॉर्ब कर लेगा।
गीले बालों में कंघी नहीं करना चाहिए :
बालों को रगड़ने की ही तरह गीले बालों में कंघी ना करने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग गीले बालों में कंघी करते हैं, जिससे बाल टूटने लगते हैं। पहले बालों को हल्का सूखने दें और तभी कॉम्ब का इस्तेमाल करें।