खूबसूरत दिखने के लिए हम अपने चेहरे पर तरह-तरह की चीजें लगाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि चेहरे स्किन बहुत ही नाजुक होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि चेहरे की त्वचा शरीर के बाकी अंगों की स्किन के मुकाबले ज्यादा संवेदनशील होती है। 

गर्म पानी का सीधे चेहरे पर इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा में नमी कम हो जाती है, जिससे आपकी स्किन रूखी और बेजान हो सकती है। इससे स्किन पर जलन भी हो सकती है।

आपको अपने चेहरे पर कोई भी चीज ऐसे ही नहीं लगानी चाहिए, ऐसा करना आपके चेहरे की चमक और नमी कम हो सकती है। हर किसी की स्किन अलग टाइप की  होता है। जैसे बालों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, वैसे चेहरे को धोने के लिए भी गर्म पानी का उपयोग नहीं करना चाहिए। गर्म पानी का उपयोग करने से आप अपनी स्किन की नमी खो सकते हैं।

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग इस पर कई तरह की चीजों को अप्लाई करते हैं। लेकिन आपको ये भी समझने की जरूरत है, कि आपका चेहरा एक्सपेरिमेंट करने के लिए नहीं है। कई बार आप प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए अपने फेस पर कुछ अप्लाई करते हैं लेकिन समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए किसी भी चीज को बेहद सोच-समझकर अपनी स्किन पर अप्लाई करना चाहिए।

बॉडी लोशन:

कई बार जब फेस क्रीम खत्म हो जाती है, तो लोग बॉडी लोशन को ही चेहरे पर अप्लाई कर लेते हैं। चेहरे की नाजुक त्वचा पर इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। चूंकि बॉडी लोशन अधिक गाढ़ा और चिकना होता है, इसलिए इसकी तैलीय बनावट चेहरे की त्वचा के छिद्रों को बंद कर सकती है और आपको ब्रेकआउट्स व मुंहासों की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, बॉडी लोशन में कृत्रिम सुगंध होती है। जिससे ये स्किन पर एलर्जिक रिएक्शन कर सकता है।

गर्म पानी:

जैसे बालों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, वैसे ही ये आपके चेहरे के लिए भी उचित नहीं है। गर्म पानी का सीधे चेहरे पर इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा में नमी कम हो जाएगी, जिससे स्किन रूखी और बेजान हो जाएगी। इससे जलन भी हो सकती है और रेसेज भी हो सकते हैं।

नींबू:

विटामिन सी से भरपूर नींबू सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। नींबू में पाया जाने वाला केमिकल आपकी स्किन को रोशनी के प्रति सेंसेटिव बनाता है। इसलिए, नींबू का उपयोग करने के बाद धूप में बाहर जाने से आपकी त्वचा में जलन हो सकती है।

टूथपेस्ट:

अधिकतर लोग ब्लैकहेड्स से निजात पाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसे फेस पर लगाने से बचना चाहिए। यदि आपने पहले मुंहासों से बचने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया है, तो आपने देखा होगा कि उपयोग के बाद वे लाल हो जाते हैं।

साबुन: 

साबुन के इस्तेमाल से स्किन का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है और स्किन ड्राई हो सकती है। इसलिए चेहरे पर भूलकर भी साबुन नहीं लगाना चाहिए।