कुछ रत्न ऐसे होते हैं जिन्हें एक साथ नहीं धारण करना चाहिए। इन रत्नों को एक साथ पहनने से परेशानी कम होने के बजाय और भी बढ़ सकती है। अगर कुछ रत्न एक साथ पहने जाएं तो जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन रत्नों को एक साथ नहीं धारण करना चाहिए।

मोती के साथ हीरा, नीलम, गोमेद, लहसुनिया  और नीलम धारण न करें।

यदि कोई व्यक्ति मोती धारण करता है तो उसे हीरा, नीलम, गोमेद, लहसुनिया  और नीलम नहीं धारण करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए मोती धारण किया जाता है। मोती के साथ हीरा, नीलम, गोमेद, लहसुनिया  और नीलम धारण करने से तनाव बढ़ सकता है।

नीलम के साथ पुखराज, मूंगा और मोती न पहनें

यदि कोई व्यक्ति नीलम धारण करता है तो उसे पुखराज, मूंगा और मोती नहीं धारण करना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार नीलम बुध ग्रह का रत्न है। इसे धारण करने से बुध के अशुभ प्रभाव में कमी आती है। पन्ना के साथ पुखराज, मूंगा और मोती धारण करने से धन हानि हो सकती है।

अगर कोई व्यक्ति लहसुनिया  पहने हुए है तो उसे माणिक, मूंगा, पुखराज और मोती नहीं पहनना चाहिए। माणिक, मूंगा, पुखराज और मोती को लहसुनिया  के साथ धारण करने से जीवन में कई समस्याएं हो सकती हैं।

नीलम के साथ माणिक, मूंगा, मोती और पुखराज धारण न करें

नीलम शनि का रत्न है। यदि कोई व्यक्ति नीलम धारण करता है तो उसे माणिक, मूंगा, मोती और पुखराज नहीं धारण करना चाहिए। ऐसा करने से विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।