सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने मास्क के इस्तेमाल को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
हर दिन लाखों लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। विशेषज्ञ कोरोनावायरस से बचाव के लिए मास्क पहनने की सलाह देते हैं। हालांकि, कुछ लोग मास्क का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करते हैं।
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने मास्क के इस्तेमाल को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
उनके मुताबिक, अगर आप पूरे दिन मास्क का इस्तेमाल करते रहे हैं तो इसे दोबारा न पहनें। यह खतरनाक हो सकता है। साथ ही पूरे चेहरे को ढकने वाले मास्क का इस्तेमाल करें। मास्क कोरोना से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।
मास्क का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान…
- अगर आपने कुछ समय से मास्क पहन रखा है तो उसे धोकर साफ कर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।
- अगर मास्क फटा हुआ या ढीला है तो उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- बहुत बड़े या बहुत छोटे मास्क का प्रयोग न करें।
- मास्क लगातार बदलते रहना चाहिए।
- मास्क हटाने के बाद अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह धो लें।
- मास्क को हटाते समय उसे मुंह से न छुएं।
- अगर आपको मास्क लगाने के बाद खांसी या छींक आती है, तो इसे दोबारा इस्तेमाल न करें।
- अगर मास्क को दोबारा इस्तेमाल करना है तो उसे जेब में या टेबल पर नहीं रखना चाहिए। एक पेपर बैग में रखें।
- अगर मास्क में नमी है तो इसका इस्तेमाल न करें। हमेशा सूखे मास्क का इस्तेमाल करें|
- ढीले, अनुपयुक्त और गंदे मास्क का प्रयोग न करें।