जम्मू-कश्मीर में स्कूलों में 'रघुपति राघव राजाराम' भजन गाने को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने इसे लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा है तो नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा दिया है कि वे भी भजन गाते हैं. इसमें क्या गलत है? दरअसल, महबूबा मुफ्ती ने 19 सितंबर को एक वीडियो शेयर किया था जिसमें एक स्कूल में बच्चे रघुपति राघव राजा राम गाते नजर आ रहे थे।
फारूक अब्दुल्ला ने रघुपति राघव पर दिया महबूबा मुफ्ती से अलग बयान |*Newshttps://t.co/p3tGKuYcbn#jammukashmir #jammukashmirnews #वनइंडियाहिंदीन्यूज़
— Oneindia Hindi (@oneindiaHindi) September 21, 2022
महबूबा ने इसे लेकर कहा था कि धार्मिक नेताओं को जेल में डालकर, जामा मस्जिद को बंद कर और स्कूली बच्चों को हिंदू भजन गाने का निर्देश देकर कश्मीर में भारत सरकार का असली हिंदुत्व एजेंडा उजागर हो गया है। इसी को लेकर अब अब्दुल्ला ने अपनी प्रतिक्रिया दी है कि हम टू-नेशन थ्योरी में विश्वास नहीं करते थे। भारत सांप्रदायिक नहीं है और यह धर्मनिरपेक्ष है। मैं भी भजन गाता हूं, अगर मैं भजन गाता हूं तो क्या ये गलत है? अगर हिन्दू अजमेर की दरगाह में जाता है तो क्या वह मुसलमान बन जाएगा?