भोपाल: राज्य सरकार ने खनिज विभाग के माध्यम से तीन जिलों में गौण खनिज की खदानें स्टेट माइनिंग कारपोरेशन के पक्ष में आरक्षित की हैं। इनमें छतरपुर जिले की गौरिहार तहसील के ग्राम प्रकाश बम्होरी में 11.200 हैक्टेयर भूमि खनिज पत्थर (यांत्रिक क्रिया से गिट्टी निर्माण हेतु) आरक्षित की है जबकि कटनी जिले की बड़वारा तहसील के ग्राम बड़ेरा में 11.6 हैक्टैयर एवं 11.76 तथा ग्राम बछरवारा में 29.06 हैक्टेयर भूमि डोलोमाइट खनिज हेतु आरक्षित की है, ये खदानें लैप्स खदानों में शामिल थीं।
इसी प्रकार, मंडला जिले कही तहसील नैनपुर के ग्राम मुगदरा में 13.60 हैक्टेयर भूमि डोलोमाइट खनिज हेतु आरक्षित की है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।