पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद, अब देश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें भी बढ़ गई हैं। आज घोषित दरों के अनुसार, 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नतीजतन, आज से आम लोगों को एक गैस सिलेंडर के लिए 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। मई के पहले सप्ताह में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में यह लगातार दूसरी वृद्धि है।

इससे पहले 1 मई को व्यावसायिक उपयोग वाले 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 102.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। नै कीमतों के अनुसार, इस सिलेंडर की कीमत 2355.50 है। एक हफ्ते की दो बार बढ़ोतरी से आम आदमी की जेब पर भरी असर पड़ा है। इससे पहले मार्च में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। मुंबई में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत पहले 949.50 थी, जो अब अब 999.50 हो गई है।

एलपीजी की कीमत कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत पर निर्भर रहती है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर गैस सिलेंडर की कीमतों पर भी पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की बढ़ती कीमतों और यूक्रेन-रूस युद्ध ने दुनिया के कई हिस्सों में मुद्रास्फीति को बढ़ा दिया है।

भारत में पिछले 10 महीनों में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 165.50 रुपये का इजाफा हुआ है। जुलाई 2021 से अब तक गैस सिलेंडर के दाम पांच गुना बढ़ चुके हैं, ऐसे में आम जनता का आर्थिक गणित चरमराने लगा है।