भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को होने वाला महा मुकाबला रद्द भी हो सकता है। टी-20 विश्व कप के इस सुपर-12 के महामुकाबले पर बारिश का साया गहराया चुका है। भारत-पाक मुकाबले के दिन ऑस्ट्रेलिया में 90 प्रतिशत बारिश की आशंका जताई जा रही है। 

मुक़ाबले के लिए बेहद उत्साहित फैंस के लिए वाकई यह निराश करने वाली खबर है। दोनों ही टीमों को मैदान पर भिड़ते हुए देखने के लिए दुनिया भर से आए फैंस ने टिकट खरीद रखें हैं, टीवी पर, घरों में भी फैंस इस मैच के लिए पलके बिछाए बैठे हैं। दोनों टीमें भी इस हाई वोल्टेज मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए मेलबर्न पहुंच चुकी हैं। 

टूर्नामेंट की शुरुआत शनिवार को ही मौजूदा चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के मुकाबले के साथ होने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो ने उस दिन के लिए 80 प्रतिशत संभावना का अनुमान लगाया है। रविवार के लिए तो और भी बुरा हाल है। इस दिन बारिश की बहुत अधिक संभावना है।   शाम के समय 15 से 25 किमी / घंटा की रफ्तार से साउथ ऑस्ट्रेलिया में हवाएं चलेंगी। 

मैच स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होना है, जो कि भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे होगा. पूरे समय बारिश होने के बाद भी 5-5 ओवर का खेल होने की संभावना है लेकिन सुपर-12 के मुकाबलों के लिए कोई भी रिज़र्व डे नहीं रखा गया है। ये सुविधा केवल सेमीफाइनल और फाइनल के लिए ही उपलब्ध है।