दिल्ली कोहरे और ठंड की दोहरी मार झेल रही है। दोनों का असर न सिर्फ राजधानी बल्कि देश के ज्यादातर उत्तरी भारतीय राज्यों में भी पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब,मध्यप्रदेश और अन्य उत्तरी भारतीय राज्यों में शीत लहर चल रही है। जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
Delhi: Fog continues to engulf the national capital as the day progresses.
— ANI (@ANI) January 20, 2022
Visuals from near Delhi-Noida Direct (DND) flyover and Barapullah area pic.twitter.com/v9ObUiutvH
दिल्ली समेत छह राज्यों में तीन दिन बारिश की संभावना :
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। सुबह और रात में कोहरा छाया रहेगा। गौरतलब है कि कल से दिल्ली समेत छह राज्यों में तीन दिनों तक बारिश की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत में आज बारिश की संभावना :
आज कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में आज बारिश का अनुमान है। पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। साथ ही हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में ठंड बढ़ सकती है।