भाजपा समर्थक गठबंधन एनडीए ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने नामांकन से पहले गुरुवार को पीएम मोदी से मुलाकात की। मुर्मू के कल नामांकन पत्र दाखिल करने की उम्मीद है।
पीएम मोदी बोले, उनके राष्ट्रपति पद के नामांकन को समाज के सभी वर्गों द्वारा पूरे भारत में सराहा गया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत के विकास के विजन और बुनियादी मुद्दों पर उनकी समझ बेहतरीन है।
Met Smt. Droupadi Murmu Ji. Her Presidential nomination has been appreciated across India by all sections of society. Her understanding of grassroots problems and vision for India’s development is outstanding. pic.twitter.com/4WB2LO6pu9
— Narendra Modi (@narendramodi) June 23, 2022
हाल ही में द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा जेपी नड्डा ने की थी। मुर्मू भुवनेश्वर से नई दिल्ली पहुंच गई है। वे शुक्रवार को पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन फॉर्म जमा कर सकती है।
दिल्ली हवाई अड्डे पर दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता ने उनका स्वागत किया।
दिल्ली रवाना होने से पहले मुर्मू ने एक बयान में कहा कि उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया और राष्ट्रपति चुनाव में उनके सहयोग की उम्मीद जताई। साथ ही मुर्मू 18 जुलाई से पहले सभी मतदाताओं (विधायकों एवम् सांसदों) से मिलेगी और उनका समर्थन मागेंगी। 64 वर्षीय मुर्मू अगर राष्ट्रपति चुनाव जीत जाती हैं तो वह देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी।