मध्य प्रदेश सरकार आदिवासी देवता बिरसा मुंडा की जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर रही है। ये कार्यक्रम एमपी के शहडोल के लालपुर में 15 नवंबर को राज्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिरकत करेंगी। आदिवासी गौरव दिवस पर राज्य सरकार प्रदेश में पेसा एक्ट लागू करने जा रही है। राष्ट्रपति पेसा अधिनियम के कार्यान्वयन की अध्यक्षता भी करेंगी।
राष्ट्रपति का पूरा कार्यक्रम-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर से मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 15 नवंबर को सुबह 11.30 बजे जबलपुर पहुंचेंगे और दोपहर 12.25 बजे शहडोल पहुंचेंगी। इसके बाद दोपहर 1.45 बजे राष्ट्रपति शहडोल के लालपुर में आदिवासी गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगी।
इसके बाद यह दोपहर 3 बजे शहडोल से रवाना होगी और 3 बजकर 55 मिनट पर जबलपुर और शाम 5 बजकर 25 मिनट पर भोपाल पहुंचेगी। यहां राष्ट्रपति का स्वागत समारोह होगा। यहां पर वे रातापानी, ओबेदुल्लागंज-इटारसी फोर-लेन (एनएच-46) सड़क परियोजना और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान, ग्वालियर के लिए, राजभवन में रक्षा मंत्रालय की माइक्रोबियल नियंत्रण प्रयोगशाला (बीएसएल) शाम 6.30 बजे से शाम 7.15 बजे के बीच) वर्चुअली आधारशिला रखेंगी।
इसके बाद बुधवार 16 नवंबर को राष्ट्रपति महिला स्वयं सहायता समूहों के सम्मेलन को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक संबोधित करेंगी। यह आयोजन भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। राष्ट्रपति दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर स्टेट हैंगर भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।