कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर आज एक नया ट्विस्ट आ गया है। अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे चल रहे अशोक गहलोत अब बैकफुट पर आ गए हैं। वहीं इस मामले में जो नया नाम आगे आया है, वो एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का है, जिन्होंने आज नामांकन का पर्चा खरीद लिया है और उन्होंने ये भी साफ कर दिया है, कि वे कल अपना नामांकन दाख़िल करेंगे।
इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने भी दिग्विजय सिंह को शुभकामनाएं दी हैं। अपनी और दिग्विजय सिंह की फोटो शेयर करते हुए शशि थरूर ने लिखा है, कि कोई भी जीते जीत कांग्रेस की ही होगी। वहीं दिग्विजय सिंह ने भी शशि थरूर के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए धन्यवाद लिखा है।
आपको बता दे, कि दिग्विजय सिंह गांधी परिवार के करीबी रहे हैं। एक दिन पहले ही कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान के घटनाक्रम पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए उन्हें दिल्ली तलब किया था। जिसके बाद दिग्विजय सिंह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर दिल्ली पहुंचे थे।