भारत और पाकिस्तान के बीच टी- 20 वर्ल्ड कप 2022 का हाई-वोल्टेज मैच 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।  इस साल का सबसे सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला है। हर एक क्रिकेट प्रेमी को इसका इंतज़ार है। 

इन सबके बीच हॉलीवुड स्टार 'द रॉक' ड्वेन जॉनसन ने इस मुकाबले को लेकर एक बयान दिया है, जिसने मैच के लिए फैंस की दीवानगी को अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है। दरअसल भारत में विश्व कप के आधिकारिक प्रसारण साझेदार स्टारस्पोर्ट्स ने एक वीडियो शेयर किया जो वायरल हो रहा है।

वीडियो में ड्वेन जॉनसन, जो अपनी अगली सुपरहीरो फिल्म ब्लैक एडम की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, ये कहते हुए नज़र आए कि, "जब सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी टकराएंगे, तो दुनिया स्तब्ध खड़ी देखती रहेगी। यह सिर्फ एक क्रिकेट मैच से कहीं ज्यादा है। यह भारत बनाम पाकिस्तान का समय है।”

स्टारस्पोर्ट्स ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "@TheRock #ReadyForT20WC है और 23 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से #CricketLive को #GreatestRivalry की शुरुआत करेगा। 

अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत-पाक के इस महामुकाबले में ड्वेन जॉनसन कॉमेंट्री बॉक्स में नज़र आयेंगे। सोशल मीडिया पर भी यही चर्चा चल रही है। 

टीम इंडिया की बात की जाये तो टी20 वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया को वह हरा चुकी है और 19 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाने वाला उसका दूसरा वॉर्म अप मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। विश्व कप 2022 में भारत को पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और दो क्वालीफायर के साथ ग्रुप 2 में रखा गया है।

ICC T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: 

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी।