अब मौसम सर्दी का शुरू हो गया है। इस मौसम में सुबह बिस्तर से उठने का मन नहीं करता हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो साल भर सुबह उठने के बाद भी नींद से भरे रहते हैं। वे दिन भर आलसी और नींद में रहते हैं। ऐसे में वे खुद को तरोताजा महसूस नहीं करते हैं।
ये लोग ऑफिस में आलसी मिटाने के लिए चाय, कॉफी और सिगरेट का सहारा लेते हैं। जो सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। कुछ टिप्स हैं जिनका पालन करके आप दिन भर तरोताजा रह सकते हैं..!
सेहत पर बुरा असर-
बहुत से लोग जल्दी सो जाते हैं और पूरे 7-8 घंटे की नींद लेते हैं। फिर भी वे दिन भर सुस्त और नींद में रहते हैं। ऐसे में उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है और इसका उनके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। अगर आप भी इन समस्याओं से जूझ रहे हैं तो कुछ टिप्स को अपनाकर आप दिन भर तरोताजा रह सकते हैं।
1. सुबह ताज़ा पानी पिएं-
रात को सोने समय सांस लेने के दौरान शरीर से अधिक तरल पदार्थ निकलता है। जिससे सुबह शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में सुबह उठते ही पानी पिएं, इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे और सुस्ती और नींद भी नहीं आएगी।
2. कैफीन का सेवन न करें-
दिन भर आलस और सुस्ती का मतलब है कि आपकी नींद कहीं अधूरी है। ऐसे में जरूरी है कि समय पर सोएं और सोने से पहले कैफीन का सेवन बिल्कुल भी न करें यानी शराब और सिगरेट से दूर रहें। सोने का समय निर्धारित करें और उसी समय सोने की कोशिश करें।
3. सोने का समय और उठने का समय फिक्स करें-
पर्याप्त नींद लेने के लिए सोने और जागने का एक निश्चित समय होना बहुत जरूरी है। कई लोग छुट्टियों में देर से सोते हैं और आराम से उठते हैं। इससे बचना चाहिए। सप्ताहांत या कार्यदिवस आपको अपने सोने और जागने का समय तय करना चाहिए।
4. फ्रेस ताज़ा नाश्ता करे-
नाश्ते में जो खाया जाता है उसका असर मानव शरीर पर पड़ता है। हेल्दी ब्रेकफास्ट पूरे दिन शरीर को तरोताजा रखता है। ऐसे में सुबह उठकर नाश्ते में सादा, बादाम, फल या पोआ, ओट्स का सेवन करें.
5. अलार्म से पहले उठें-
बहुत से लोग सुबह उठने के लिए अलार्म लगाते हैं और उसके बाद भी नहीं उठते। ऐसे में, अलार्म बजने से पहले जागने की आदत बना लें, क्योंकि अलार्म बजने के तुरंत बाद भी अगर आप बिस्तर से नहीं उठते हैं, तब भी आप पूरे दिन आलसी रहेंगे।