भोपाल: प्रदेश के प्रत्येक जिले को हर घर तिरंगा अभियान हेतु डीएमएफ यानि जिला खनिज प्रतिष्ठान से दस लाख रुपये मिलेंगे। इसके लिये खनिज विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों एवं जिला पंचायतों के सीईओ को आदेश जारी कर दिये हैं।
जारी आदेश में कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा 11 से 17 अगस्त 2022 की तिथियों में हर घर तिरंगा अभियान के क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिये हैं। इसके लिये जीएडी ने मार्गदर्शी सिध्दान्त भी जारी किये गये हैं।
प्रदेश का प्रत्येक जिला इस अभियान के क्रियान्वयन एवं तत्संबंधी सृजनात्मक गतिविधियों अथवा अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार के लिये डीएमएफ फण्ड से दस लाख रुपये की राशि का उपयोग कर सकेगा। इनके लेखों का भी संधारण करना होगा। आयोजन उपरान्त केंद्र सरकार की आजादी का अमृत महोत्सव वेबसाईट पर अभियान के फोटो एवं वीडियो अपलोड करने होंगे।