राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 मापी गई है। सुबह सवा आठ बजे हल्के झटके महसूस किए गए थे। सीकर और फतेहपुर में भी इसका अनुभव हुआ। करीब 3 सेकेंड तक लोगों ने झटके महसूस किए।
An earthquake of magnitude 3.8 occurred 92km northwest of Jaipur, Rajasthan at around 8.01 am today, as per National Center for Seismology. pic.twitter.com/AM2reScGrf
— ANI (@ANI) February 18, 2022
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र जयपुर से 92 किमी उत्तर पश्चिम में बताया गया।
दिल्ली में आया था भूकंप :
गौरतलब है कि, 5 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। झटका इतना जोरदार था कि पंखा और झूमर भी हिलते नजर आए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा के नीचे बताया गया। भूकंप महसूस होते ही घर में कोहराम मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप से दिल्ली और नोएडा प्रभावित हुए हैं। हालांकि, दिल्ली-नोएडा में झटके बहुत हल्के थे और ज्यादातर लोगों ने उन्हें महसूस नहीं किया।
कौन सा भूकंप खतरनाक है ?
भूकंप की अधिकतम तीव्रता अभी तक निर्धारित नहीं की गई है। हालांकि, रिक्टर पैमाने पर 7.0 या इससे अधिक तीव्रता के भूकंप को मध्यम खतरनाक माना जाता है। इस पैमाने पर 2 या उससे कम परिमाण के भूकंपों को सूक्ष्म भूकंप कहा जाता है, जिन्हें ज्यादातर महसूस नहीं किया जाता है। 4.5 तीव्रता का भूकंप घरों को नुकसान पहुंचा सकता है।