राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में मंगलवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किये गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप 9 नवंबर रात करीब एक बजकर 57 मिनट पर आया। भूकंप का एपिसेंटर नेपाल के मणिपुर में रहा। इसकी गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। इस घटना में नेपाल के दोती जिले में मकान गिरने से 6 लोगों के मौत की खबर है।
भारत के 5 राज्यों यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड की धरती में कंपन हुआ। दो बार में तेज झटके लगने से लोग दहशत में आ गए। कई कॉलोनियों व मोहल्लो में तो लोग घरों से बाहर निकल आए। जो काफी देर तक वापस नहीं गए। जब भूकंप आया तब लोग गहरी नींद में थे, लेकिन झटकों के लगने से उनकी नींद खुल गई।
https://twitter.com/Supriya23bh/status/1590086238744498178?s=20&t=kgG_IDMQgeq8R3YYDvYbqA
https://twitter.com/Supriya23bh/status/1590086238744498178?s=20&t=kgG_IDMQgeq8R3YYDvYbqA
कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर किए हैं। भूकंप आने के बाद #earthquake ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। आधे घंटे में करीब 20 हजार ट्वीट किए गए।
इससे पहले मंगलवार रात आठ बजकर 52 मिनट पर लखनऊ समेत यूपी के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. उसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई थी।
भूकंप आने पर ये बरतें सावधानियां
भूकंप आने पर फौरन घर, स्कूल या दफ़्तर से निकलकर खुले मैदान में जाएं। बड़ी बिल्डिंग्स, पेड़ों, बिजली के खंबों आदि से दूर रहें।
बाहर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं। इससे भूकंप का ज्यादा असर होगा।
भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे, ऊपर रखे भारी सामान से दूर हट जाएं ताकि इनके गिरने और शीशे टूटने से चोट न लगे।
खुलते-बंद होते दरवाजे के पास खड़े न हों, वरना चेाट लग सकती है।
गाड़ी में हैं तो बिल्डिंग, होर्डिंग्स, खंबों, फ्लाईओवर, पुल आदि से दूर सड़क के किनारे या खुले में गाड़ी रोक लें और भूकंप रुकने तक इंतजार करें।