Earthquake News: लद्दाख में मंगलवार यानी 26 दिसंबर को सुबह साढ़े 4 बजे आए भूकंप ने कई जगहों पर लोगों की नींद खोल दी. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.

किश्तवाड़ में आया 3.7 तीव्रता का भूकंप-

मंगलवार (26 दिसंबर) को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भी भूकंप के झटके महसूस हुए. इसकी तीव्रता 3.7 रिकॉर्ड की गई है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी. इस भूकंप के झटके रात 1 बजकर 10 मिनट पर 5 किमी की गहराई पर महसूस किए गए.

वहीं, चार बजकर एक मिनट पर लद्दाख में आए इस भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई थी. हालांकि, इससे पहले 11 बजकर 38 मिनट पर पाकिस्तान में भी 4.0 की तीव्रता के भूकंप आए थे.

चीन में भूकंप से मची तबाही-

चीन के उत्तर-पश्चिम इलाके में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हो गई है. साथ ही दो लोग अभी भी लापता हैं. दरअसल, यहां सबसे भीषण भूकंप 18 दिसंबर की आधी रात को धरती की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था. फ़िलहाल, पूरे इलाके में लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है.