Earthquake News: पूर्वोत्तर राज्य असम और मेघालय समेत देश के 4 राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. आज शाम पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये.

मेघालय में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 दर्ज की गई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, मेघालय में भूकंप शाम 6.15 बजे आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई.

उत्तर बंगाल में भी भूकंप के तेज झटके-

उत्तर बंगाल के कुछ इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये. सिलीगुड़ी और कूच बिहार से भूकंप की खबरें आई हैं. भूकंप से लोगों में डर का माहौल फैल गया. लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थान की ओर भागे.

हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. उधर, दार्जिलिंग की पहाड़ियों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के झटकों से सबसे ज्यादा उत्तर बंगाल राज्य प्रभावित हुआ है.