आजकल सभी की यही समस्या रहती है, कि ऐसा क्या खाएं कि हमारा वजन भी कम हो जाए और शरीर को ज़रूरी पोषक तत्व भी मिल जाए। मोटापा स्वास्थ्य की विभिन्न समस्याओं जैसे कि डायबिटीज और हाइपरटेंशन के सबसे आम कारणों में से एक है। आज के समय में वजन कम करना एक बड़ी चुनौती है।

कई लोग अपना वज़न कम करने के लिए जी तोड़ मेहनत करते है फिर भी वे अपना वजन कम नहीं कर पाते। वेट लॉस करने के लिए कुछ खास चीजें अपनाई जाना चाहे लेकिन लोग इसे ही नजरअंदाज कर देते है और यही वजन बढ़ने की सबसे बड़ी वजह बनती है। 

कुछ ऐसे फूड आयटम है जिनको खाने से शरीर को अपनी ज़रूरत के हिसाब से पोषण भी पूरा मिलता है और पेट भी भरा रहता है। खाने के लिए कुछ ऑपशन इस तरह से हैं।

मखाना: मखाना जिसको फॉक्स नट्स के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐसा स्नैक्स है जिसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है। इसलिए सुबह के नाश्ते में मखाने का सेवन वजन कम करने के लिए फायदेमंद होता है। मखाना वजन कम करने के साथ पाचन व हार्ट की गुड हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है।

अंकुरित दालें : अंकुरित दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं और इसमें दूसरे स्नैक्स की तुलना कैलोरी कम मात्रा में होती है। खड़ी मूंग को पानी में भिगोकर बाहर निकालकर रखा जाता है फिर इसमें अंकर आते हैं। स्प्राउट्स खाने से शरीर को ताकत मिलती है और शरीर में फैट नहीं बढ़ता। इसके अलावा ये वजन कंट्रोल रखने में भी फायदेमंद है।

फ्रूट सलाद : फ्रूट सलाद को अपनी रोज़ाना की डाइट में शामिल करना चाहिए। खास कर कि ऐसे फ्रूट्स जिनमें विटामिन और फाइबर दोनो हों और वो पेट के लिए भी हेल्दी होते हैं। इसमें आप संतरा, केला, तरबूज, संतरा, जामुन और पपीते जैसे फलों को शामिल कर सकते हैं। ये फल विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाने में भी मददगार होते हैं।

स्मूदी : वजन कम करने में प्रोटीन की भूमिका अहम है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें पर्याप्त प्रोटीन लेना चाहिए क्योंकि इससे उन्हें एक हेल्दी मेटाबोलिज्म बनाए रखने और भूख में कमी लाने में मदद मिलती है। अपनी मसल्स कम किए बिना भी वजन कम करना संभव है।

घिया के बीज : घिया के बीज में न केवल प्रोटीन और फाईबर भरपूर मात्रा में मिलता है, बल्कि यह वजन कम करने के लिए एक सेहतमंद स्नैकस भी है। ये बीज पेट में जाकर फूल जाते हैं और पेट को भरा हुआ रखते हैं। बिना चीनी के बादाम के साथ दूध, टूटी हुई अखरोट और सूखी ब्लूबेरी के साथ घिया सीड्स को मिलाकर स्वादिष्ट घिया पुडिंग बनाई जा सकती है।

ड्राई फ्रूट्स : ड्राई फ्रूट्स स्नैकिंग का बेहतरीन विकल्प हैं क्योंकि इनमें फाईबर, प्रोटीन और सेहतमंद फैट्स उचित अनुपात में पाए जाते हैं। इनमें कैलोरी और फैट काफी होने के बावजूद वजन कम करने में भी काफी मदद मिल सकती है। आप काजू, अखरोट, बादाम, ब्राजील नट्स, हेजेलनट्स, पाईन नट्स, मैकेडेमिया नट्स, और पिस्ता आदि का सेवन कर सकते हैं।

ओटमील : ये ग्लूकोज का एक बेहतरीन स्रोत हैं, यह एक घुलनशील फाईबर है, जो स्वास्थ्य के लिए अचछा माना जाता है। ओटमील में फाईबर और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में होते हैं। 1/4 कप रोल्ड या स्टील-कट ओट्स को 1/2 कप 2 प्रतिशत दूध के साथ मिलाकर लेने से वजन कम करने में मदद मिलती है।