भोपाल। राज्य सरकार ने सिवनी के पेंच टाईगर रिजर्व वनमंडन के रुखड़ परिक्षेत्र में स्थित इको कैम्प नलयेर को मप्र वन मनोरंजन एवं वन्यप्राणी अनुभव नियम 2015 के तहत मनोरंजन क्षेत्र घोषित किया है। अब इस स्थल पर पर्यटक निर्धारित शुल्क देकर आ-जा सकेंगे। यह मनोरंजन क्षेत्र 2 हैक्टेयर में फैला हुआ है।