झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ ED ने मामला दर्ज किया है। कई घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में ईडी ने रांची और अन्य जगहों पर पूजा सिंघल के करीबी रिश्तेदारों और CA के यहां छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ईडी ने 19 करोड़ रुपये से अधिक नकद और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए थे।

यह है पूरा मामला-

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के खूंटी जिले में मनरेगा फंड से 18 करोड़ रुपये से अधिक के कथित गबन मामले में झारखंड सरकार में खनन विभाग की सचिव पूजा सिंघल और उनके CA समेत परिवार के कई परिसरों पर छापा मारा था। ED ने रांची में दो जगहों पर छापेमारी कर कुल 19.31 करोड़ रुपये नकद बरामद किए।

सूत्रों के मुताबिक, तीन मामले आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल से जुड़े हैं। बेहिसाब संपत्ति, अवैध खनन और मनरेगा घोटाला इसमें शामिल है। ईडी ने शुक्रवार को पूजा सिंघल से जुड़े 18 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की। सबसे ज्यादा छापेमारी झारखंड में हुई। ईडी ने 19 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। पूजा सिंघल के CA के घर से करीब 17 करोड़ रुपए नकद मिले।

फरवरी में सिंघल के खिलाफ हुई थी शिकायत-

पूजा सिंघल के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद ईडी ने कई जगह छापेमारी की है। फरवरी 2022 में झारखंड हाई कोर्ट के वकील राजीव ने पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी में शिकायत दर्ज कराई थी। ईडी को अवैध खनन मामले में पूजा सिंघल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत मिली थी।

पूजा सिंघल पर अपने करीबी ठेकेदारों को रेत खनन का ठेका देने का आरोप है। उन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके भाई व विधायक बसंत सोरेन को पैसे देने का भी आरोप है। चुनाव आयोग ने इस संबंध में हेमंत और उनके भाई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 

खनन विभाग की सचिव पूजा सिंघल -

वहीं पूजा सिंघल पर खूंटी और चतरा में मनरेगा घोटाले का भी आरोप है। ईडी सभी मामलों की जांच कर रही है। पूजा सिंघल खनन एवं उद्योग विभाग की सचिव हैं। वह झारखंड की एक आईएएस अधिकारी है।

शुक्रवार को करीब 18 जगहों पर छापेमारी हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी की टीम अभी भी CA रोशन के रांची स्थित आवास पर मौजूद है। ईडी को पूजा सिंघल और उनके CA के आवास पर छापेमारी के दौरान कुछ अहम दस्तावेज भी मिले।

आपको बता दे कि, सिंघल 2000 बैच की आईएएस अधिकारी है और पहले खूंटी जिले में उपायुक्त के रूप में कार्यरत थी। एजेंसी के अधिकारी रांची और अन्य जगहों पर छापेमारी कर रहे है। साथ ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान भी इस अभियान में शामिल है।