पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी में फिर नोट का पहाड़ बरामद किया है। ईडी की टीम ने गार्डनरिच में ट्रांसपोर्ट कारोबारी निसार खान के घर पर छापा मारा तो  एक खाट के नीचे प्लास्टिक के पैकेट में लिपटे 500 रुपये के कई बंडल मिले हैं। 

यह पैसा किसका है अभी इस बात पर संशय बना हुआ है। निसार के दो मंजिला मकान की पलंग के नीचे से प्लास्टिक की थैलियों में लिपटे 500  के नोटों के ढेरों बंडल मिले और 2000 रुपये के नोटों का भी बंडल मिला। 

इस बीच पूरे घर को सीआरपीएफ जवानों से घेरा हुआ है। पैसे गिनने के लिए 4 मशीन भी लाई हैं। बरामद धन को लेकर  ट्रांसपोर्ट कारोबारी निसार खान कोई जवाब नही दे सका है। पैसा कहां से आया और कैसे आया इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। 

ED की टीम निसार खान के साथ-साथ उसके परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है। इससे पहले ममता बनर्जी केमंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी के घर से भी ED ने करीब 50 करोड़ का कैश  बरामद किया था। जिसकी बेहद चर्चा रही थी।