पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह ने चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह के घर पर छापा मारा है। ईडी सीएम चन्नी के भतीजे के खिलाफ अवैध बालू खनन मामले में मुकदमा चला रही है।

भूपिंदर सिंह पर बड़ी कार्रवाई :

आपकों बता दे कि, भूपिंदर सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का काफ़ी करीबी माना जाता है। ईडी ने होमलैंड सोसाइटी में हनी के घर पर छापा मारा। ईडी ने पंजाब में और भी कई जगहों पर छापेमारी की।

हमें निशाना बनाने की कोशिश - सीएम चन्नी

ईडी की छापेमारी पर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र सरकार बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, 'हमें निशाना बनाया जा रहा है। मुझे और पंजाब के लोगों को प्रताड़ित करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन पंजाबी कभी किसी से डरते नहीं है।

चुनाव में अवैध बालू खनन अहम मुद्दा :

उल्लेखनीय है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में अवैध बालू खनन और बालू माफियाओं का मुद्दा अहम है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कई बार इस मुद्दे को उठा चुके हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने रेत का रेट तय करने का दावा भी किया था।

कई जगहों पर हुई छापेमारी  :

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी विधानसभा चुनाव से पहले मुश्किल में नजर आ रहे हैं। ईडी ने सीएम के भतीजे भूपिंदर सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने अवैध बालू खनन के सिलसिले में भूपिंदर सिंह के घर पर छापा मारा है। इसके अलावा ईडी ने अवैध बालू खनन के सिलसिले में 10 और जगहों पर भी छापेमारी की है। मंगलवार सुबह ईडी की टीम भूपिंदर सिंह के घर छापेमारी करने पहुंची। ईडी ने अवैध बालू खनन के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी दर्ज किया है।