प्रवर्तन निदेशालय ने केरल में 10 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पिनराई विजयन और उनकी बेटी वीणा विजयन के ठिकाने भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी है।
इस केस में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी और उनकी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड का नाम सामने आया था। ये मामला कोच्चि स्थित कोच्चि मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड से जुड़े कथित अवैध भुगतानों और वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है।
इस छापेमारी का मुख्य आधार अप्रैल 2025 में एसएफआईओर द्वारा दायर चार्जशीट है। चार्जशीट में वीणा विजयन की आईटी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (एरढछ) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि कंपनी को कोच्चि स्थित सीएमआरएल से 2018-19 से तीन वर्षों तक बिना कोई सेवा दिए अवैध भुगतान प्राप्त हुए।
बताया जा रहा है कि इस पूरे विवाद की जड़ें वर्ष 2017 में जुड़ी हैं, जब मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा की कंपनी एक्सालॉजिक ने कोच्चि मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) के साथ सॉफ्टवेयर और मार्केटिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए एक औपचारिक अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) किया था।
आरोप है कि इस अनुबंध (एग्रीमेंट) की आड़ में बिना कोई काम किए करोड़ों रुपयों का संदिग्ध लेनदेन किया गया है। वहीं इस छापे के बाद राज्य में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। सीपीआई ने छापे को राजनीतिक हथकंडा बताया है।