झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध खनन से जुड़ें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब 17 ठिकानों पर छापेमारी की। ये छापेमारी प्रेम प्रकाश से जुड़ी जगहों पर की गई है। ईडी ने छापेमारी के दौरान दो एके 47 राइफलें बरामद कीं है। प्रेम प्रकाश झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफ़ी करीबी मानें जाते है।

बिहार से लेकर झारखंड तक छापेमारी जारी-

आपको बता दें कि आज सीबीआई ने बिहार में भी कई RJD नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की। इस बीच ईडी ने भी कई जगहों पर कार्यवाहीं शुरू कर दी हैं। झारखंड में ईडी ने कई जगहों पर छापेमारी की। ईडी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और बच्चू यादव के यहां पूछताछ के बाद छापेमारी की। दोनों को कुछ समय पहले ईडी ने गिरफ्तार किया था। ईडी ने मार्च में मिश्रा और अन्य लोगों के खिलाफ पीएमएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू की थी।

बिहार में कुल 24 जगहों पर CBI की छापेमारी-

बता दें कि केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने बिहार में 24 जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि सीबीआई ने लैंड फॉर जॉब स्कैम मामलें में यह कार्रवाई की है। सीबीआई ने जिन ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है, उनमें RJD के नेता सुनील सिंह, अशफाक करीम, फैय्याज़ अहमद, सुबोध राय, पूर्व विधायक राजद अबू दोजाना के ठिकाने शामिल है।

RJD नेताओं पर सीबीआई की छापेमारी ऐसे समय में हुई है जब विधानसभा अध्यक्ष ने बुधवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफा दे दिया। ऐसे में RJD ने इसे बदले की कार्रवाई करार देते हुए केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी पर निशाना साधा है।

RJD के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा है कि छापेमारी के दौरान RJD एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि यह जानबूझकर किया जा रहा है। इसका कुछ मतलब नहीं बनता। वे यह सोचकर जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं कि डर के मारे विधायक उनके पक्ष में आ जाएंगे। लेकिन हम डरेंगे नहीं।