महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना नेता संजय राउत को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राउत को भूमि घोटाला मामले में मंगलवार (28 जून) को पेश होने के लिए तलब किया था। प्रवीण राउत और पात्रा चाल भूमि घोटाले से जुड़े एक मामले में राउत को समन भेजा गया है। 

ED ने राउत को दूसरा समन जारी कर एक जुलाई को 11 बजे पूछताछ के लिए पेश होने के लिए तलब किया है। जिसके बाद शिवसेना सांसद ने सात जुलाई तक का समय मांगा था, लेकिन ईडी ने उनकी अर्जी खारिज कर दी। साथ ही राउत को मामले से जुड़े हुए महत्वपूर्ण दस्तावेज भी साथ लाने के लिए कहा गया हैं। 

यह भी पढ़े: 

 

ईडी के समन पर प्रतिक्रिया देते हुए राउत बोले, मुझे अभी पता चला कि ईडी ने मुझे फ़िर से तलब किया है। अच्छा है! महाराष्ट्र में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम हो रहें हैं। हम, बालासाहेब के शिवसैनिक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। यह मुझे रोकने की साजिश है। अगर आप मेरा सिर काट भी दें तो मैं गुवाहाटी का रास्ता नहीं अपनाऊंगा। आओ मुझे गिरफ्तार करो..! जय हिंद, ये घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ है जब शिवसेना के विधायकों की बगावत की वजह से महाराष्ट्र सरकार के भविष्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़े: