महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट में प्रवर्तन निदेशालय (ED) का प्रवेश हो गया है। ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत को समन जारी किया है। राउत को कल पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बताया जाता है कि प्रवीण राउत और पात्रा चावल  भूमि घोटाले से जुड़े एक मामले में राउत को समन भेजा गया है।

ईडी ने राउत को फिर किया तलब -

संजय राउत को 28 जून को सुबह 11 बजे ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है, इससे पहले ईडी ने राउत की करोड़ों की संपत्ति जब्त की थी। महाराष्ट्र में ईडी ने राउत को सिर्फ़ एक दिन का वक्त दिया है।

ईडी ने 1,034 करोड़ रुपये के भूमि घोटाला मामले में शिवसेना नेता की संपत्ति जब्त की थी। ईडी ने अलीबाग में राउत का एक प्लॉट और दादर में एक फ्लैट को भी सीज किया। राउत के अलावा ईडी ने उनकी पत्नी से भी पूछताछ की है।