मुंबई. मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिवसेना सांसद संजय राउत प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी के निशाने पर आ गए हैं. ईडी आज पात्रा चॉल के मामले में संजय राउत के घर पहुंची है. पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में भी लिया जा सकता है. इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय की एक के बाद एक ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है. जांच एजेंसी की टीम अब शिवसेना से राज्यसभा सांसद संजय राउत के मुंबई के भांडुप स्थित घर पहुंची है. पूछताछ के लिए उन्हें ईडी दफ्तर ले जाया जा सकता है.राउत 1034 करोड़ रुपये के पात्रा चाल केस में जांच के दायरे में हैं. 1 जुलाई को हुई पूछताछ के बाद उन्हें 20 और 27 जुलाई को तलब किया गया था लेकिन वे नहीं पहुंचे. उन्होंने अपने वकीलों के जरिए सूचना भेजी कि संसद सत्र कारण वे 7 अगस्त के बाद ही पेश हो सकते हैं. इससे पहले राउत ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए चल रहे प्रचार अभियान का हवाला देते हुए पेशी के लिए समय मांगा था. राउत इस मामले में मुख्य आरोपी हैं. इस मामले में ईडी राउत की दादर और अलीबाग में संपत्तियों को कुर्क कर चुकी है.