यूपी विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती से पहले ही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर आरोंप लगाने का चलन शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ की जा रही है और वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट ने स्थानीय उम्मीदवारों को सूचित किया बीना ही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को निकाल कर ले जा रहें है।
EVM मूवमेंट में चुनाव आयोग के प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया- कमिश्नर वाराणसी
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 9, 2022
कई जिलों में ईवीएम में हेरा-फेरी की जानकारी प्राप्त हो रही है। ये किसके इशारे पर हो रहा है? क्या अधिकारियों पर सीएम ऑफिस से दबाव बनाया जा रहा है?
चुनाव आयोग कृपया स्पष्ट करे @ECISVEEP @ceoup pic.twitter.com/D71xr8h8Tu
उत्तर प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने अखिलेश यादव के आरोपों का स्पष्ट रूप से खंडन किया। चुनाव आयोग ने कहा कि वीडियो में दिख रही ईवीएम को प्रशिक्षण के लिए ले जाया जा रहा है। इससे पहले अखिलेश यादव ने आरोप लगाया था कि राज्य चुनाव आयोग के अधिकारी और वाराणसी के जिलाधिकारी ईवीएम से छेड़छाड़ कर रहे हैं।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 8, 2022
स्थानीय उम्मीदवारों को बताए बिना मशीन कैसे चली जाती है ?
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए, मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) ने एक बयान में कहा, "कुछ राजनीतिक दलों द्वारा यह हमारे संज्ञान में लाया गया है कि वाराणसी जिले में एक वाहन में कुछ ईवीएम ले जाई जा रही थीं। जांच में पता चला कि इन ईवीएम को प्रशिक्षण के लिए ले जाया जा रहा था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईवीएम को राजकीय महाविद्यालय में प्रशिक्षण शिविरों में ले जाया जा रहा था और इन्हें पहले बेयरहाउस में रखा गया था।
प्रशिक्षण के लिए ईवीएम ले जाई जा रही थीं : डीएमए
राज्य चुनाव आयोग के अधिकारी ने आगे कहा, एक राजनीतिक दल के कुछ सदस्यों ने ईवीएम को स्ट्रांग रूम में ले जाते समय वाहन को रोका। कुछ सदस्य अफवाहें फैलने लगे कि वोटिंग मशीन को निकाल कर ले जा रहें है।
आरोपों के बाद वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। शर्मा ने कहा, "लगभग 20 ईवीएम को प्रशिक्षण के लिए यूपी कॉलेज ले जाया गया।" कुछ राजनेताओं ने वाहन रोक दिया और अफवाह फैला दी कि चुनाव में ईवीएम का ग़लत इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि स्ट्रांग रूम अलग है और कल मिली यह ईवीएम मशीन अलग है। इन मशीनों का यह दूसरा प्रशिक्षण है और इन 20 ईवीएम को ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा था।