मध्यप्रदेश समेत राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान सोमवार  होगा। चुनाव आयोग आज इन पांच राज्यों में तारीखों का ऐलान करेगा।  

आज दोपहर 12 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त  पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। इसमें पाँचों राज्यों में चुनाव की तारीख़ों की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही आज से ही आचार संहिता प्रभावशील होगी। 

बताया जा रहा है कि पांच राज्यों में  नवंबर के दूसरे हफ्ते से दिसंबर के पहले सप्ताह के बीच मतदान कराया जा सकता है और नतीजे 15 दिसंबर से पहले घोषित किए जा सकते हैं।