पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 की घोषणा 10 मार्च को की जाएगी। चुनाव नतीजों से पहले सभी राजनीतिक दलों की तरफ़ से मिठाइयां तैयार करवाई जा रही हैं। पंजाब चुनाव के नतीजे आने में सिर्फ एक दिन बचा है। ऐसे में राज्य भर में मिठाई की दुकानों पर विभिन्न दलों द्वारा बड़ी संख्या में 'लड्डू' के ऑर्डर दिए गए हैं। यह 'लड्डू' जीत के बाद विजयी उम्मीदवार के समर्थकों में व्यापक रूप से वितरित किए जाएंगे। जैसे-जैसे चुनाव परिणाम नजदीक आ रहे हैं, मिठाई की दुकाने आर्डर को पूरा करने के लिए ओवरटाइम खुल रही हैं।
Ludhiana | Political parties in Punjab ordering laddoos before the results of Punjab Assembly elections
— ANI (@ANI) March 8, 2022
The counting of votes will be done on March 10th. pic.twitter.com/yIRhLbnCIB
इस बार जीतने वाले उम्मीदवारों के लिए 5 किलो का विशेष 'जीत का लड्डू' तैयार किया जा रहा है। पंजाब में कन्फेक्शनरी एसोसिएशन के अध्यक्ष नरिंदरपाल सिंह पप्पू ने कहा कि लड्डू और अन्य मिठाइयों की प्री-बुकिंग हर बार नतीजों से पहले की जाती है। हालांकि इस बार और भी मिठाइयों का आर्डर दिया गया है।
जीत से पहले मिठाइयां तैयार :
एक हलवाई ने जानकारी देते हुए कहा कि, "हमने इस साल प्री-ऑर्डर की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी है। 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान करीब 6 क्विंटल ऑर्डर मिले थे, लेकिन इस बार हमें 8 क्विंटल से ज्यादा के ऑर्डर मिले हैं। यह दुकान मालिकों के लिए भी एक उत्सव और आकर्षक क्षण है क्योंकि इस बार मिठाइयों के ज्यादा ऑर्डर मिले हैं। शुद्ध तेल और सूखे मेवे समेत कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के बावजूद मिठाइयों की कीमत में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है। इस बार मिठाई की दुकान के मालिक को अच्छे कारोबार की उम्मीद है क्योंकि कोरोना के दौरान व्यापारियों को काफी कुछ सहना पड़ा था।
चुनाव परिणाम कल होंगे घोषित :
फील्ड गंज में दर्शन स्वीट्स के मालिक चरणजीत सिंह ने कहा, “रिफाइंड तेल, जिसकी कीमत पिछले साल 1,200 प्रति टिन (15 किलो), इस बार कीमत बढ़ गई है। लुधियाना कन्फेक्शनरी एसोसिएशन के अध्यक्ष और जमालपुर में लवली स्वीट्स के मालिक चरणजीत सिंह ने कहा, “शहर में हर मिठाई बेची जाती है। गणना के दिन करीब 4-5 क्विंटल लड्डू की मांग पूरी करने के लिए दुकान मालिक ओवरटाइम काम करते है।मिठाइयों के ज्यादातर ऑर्डर मतगणना के बाद दिए जाते हैं। क्योंकि समर्थक भी असमंजस में हैं कि उनका प्रत्याशी जीतेगा या नहीं। पांच राज्यों के चुनाव नतीजे 10 मार्च यानी कल घोषित होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियां जीत की उम्मीद से मिठाई का आर्डर दे रही हैं।