मध्य प्रदेश के सतना में कोल जनजाति महाकुंभ के आयोजन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह पहुंच चुके हैं. अब जल्द ही अमित शाह सभा को संबोधित करेंगे.
एमपी के दो दिवसीय दौरे पर आए अमित शाह शुक्रवार सुबह खजुराहो एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मैहर पहुंचे. उन्होंने मैहर में मां शारदा की पूजा अर्चना की. उसके बाद सतना सभा स्थल पर पहुंचे.
उनके साथ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और मंत्री मीना सिंह समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री मौजूद हैं.
देंखे लाइव-
विधानसभा चुनाव 2023 से करीब 8 महीने पहले अमित शाह का एमपी दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है. बीजेपी इस महाकुंभ के जरिए विंध्य के सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया जिलों के करीब 20 लाख आदिवासी मतदाताओं को साधने की कोशिश में जुटी हुई है. इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सभा में करीब 2 लाख आदिवासियों के जुटने का दावा हैं.