पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण लोग आजकल वापस से साइकिल की सवारी करना पसंद कर रहे हैं। हाल ही में लांच इस इलेक्ट्रिक साइकिल में काफी सारे ऐसे फीचर एड किए गए हैं, जो आपको रोमांच से भर देंगे। Noordung नाम के एक स्टार्टअप कंपनी ने एक ऐसी आधुनिक ई-साइकिल तैयार की है, जिसके फीचर्स जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

कीमत में महंगी आने वाली इस इलेक्ट्रिक साइकिल में ब्लूटूथ स्पीकर, एयर पॉल्यूशन सेंसर और पावर बैंक जैसे एडवांस फीचर्स इन बिल्ट हैं, जो आपको झटका दे सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक साइकिल में एक बूमबॉक्स एड किया गया है जिसमें चार स्पीकर लगे हुए हैं जो अच्छा साउंड जनरेट करते हैं। अगर आप किसी ट्रिप पर निकल रहे हैं तो आपको साथ में म्यूजिक सिस्टम ले जाने की जरूरत नहीं होगी।

इस इलेक्ट्रिक साइकिल को आप एप से कनेक्ट कर सकते हैं, जिसमें राइडर्स को कई आप्शन्स देखने को मिलेंगे। ई-साइकिल दिए गए में बूमबॉक्स को ब्लूटूथ से कनेक्ट किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक साइकिल में 300 Wh की बैटरी लगी हुए है, जो सिंगल चार्ज पर एक बार में 60 किमी की रेंज तक जा सकती है। अगर साइकिल की बैटरी डिस्चार्ज हो जाती है, तो  राइडर पेडल की मदद से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। 

इस साइकिल को 100W Noordung चार्जर से को तीन घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमत करीब 5.71 लाख रुपये रुपये रखी गई है। हालांकि, इस कीमत में इंडियन मार्केट में अच्छी कार भी आसानी से मिल जाएगी।