दुनिया का अग्रणी माइक्रो-ब्लॉगिंग ऐप ट्विटर को अब दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने खरीद लिया है। मस्क ने कार्यभार संभालते ही कई बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया है।

मस्क के पदभार संभालने के तुरंत बाद ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल और मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सहगल को निकाल दिया गया। उन्हें कथित तौर पर ट्विटर के मुख्यालय से भी निकाल दिया गया है।

टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क अधिग्रहण की समय सीमा से पहले शुक्रवार को ट्विटर के नए मालिक बन गए हैं । ट्विटर की कानूनी टीम की प्रमुख विजया गड्डे भी बर्खास्त किए गए शीर्ष अधिकारियों में शामिल हैं।

पराग अग्रवाल, नेड सहगल, विजया गड्डे सहित शीर्ष ट्विटर अधिकारीको लंबे समय से एलन मस्क के निशाने पर थे। ट्विटर के अधिग्रहण से पहले उनके और मस्क के बीच ज़ुबानी जंग जारी थी। इसलिए मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण करते ही इन अधिकारियों को बाहर कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विटर के साथ एलन मस्क की डील फाइनल होने पर सीईओ पराग अग्रवाल और सहगल ट्विटर के ऑफिस में थे। कुछ समय बाद उन्हें ट्विटर मुख्यालय से बाहर कर दिया गया।

ट्विटर के अधिग्रहण पर डोनाल्ड ट्रंप ने भी एलन मास्क को बाधाई दी है। सोमवार से ट्रंप का ट्विटर अकाउंट भी चालू हो जाएगा। 

https://twitter.com/pandeyambarish/status/1585815247210053632?s=20&t=YNELgFi2WmIUlfvkHGommQ