दुनिया के सबसे अमीर आदमी और टेस्ला के मुखिया एलन मस्क ने आखिरकार ट्विटर खरीद लिया है। इस डील की जानकारी कंपनी ने दी है। कंपनी ने बताया कि, यह सौदा 44 बिलियन डॉलर यानि करीब 3,368 अरब रुपये में हुआ है। लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर को खरीदने के लिए मस्क के साथ सौदे के बीच, ट्विटर ने कहा कि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह एक निजी स्वामित्व वाली कंपनी बन जाएगी।
I hope that even my worst critics remain on Twitter, because that is what free speech means
— Elon Musk (@elonmusk) April 25, 2022
इसी बीच टेस्ला चीफ का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट के बाद जानकारों का मानना है कि दोनों कंपनियों के बीच डील हो गई है। साफ है कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक मस्क ने ट्विटर पर कब्जा कर लिया है।
मेरे सबसे बुरे आलोचक भी ट्विटर पर होंगे-
मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, मुझे उम्मीद है कि मेरे सबसे बुरे आलोचक भी ट्विटर पर बने रहेंगे, क्योंकि यही अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब है। अब मस्क का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विटर डील को जल्द ही पूरा करना चाहता था। यह वही कीमत है जो मस्क ने ट्विटर पर लगाई थी। ट्विटर की तरफ़ से मस्क को बताया गया कि, यह उनकी तरफ़ से सबसे अच्छा प्रस्ताव था।
Hyperloop testing at full-scale begins later this year.
— The Boring Company (@boringcompany) April 25, 2022
कंपनी बेचने पर सीईओ पराग अग्रवाल का ट्वीट :
पिछले कुछ हफ्तों से ट्विटर मस्क के ऑफर पर विचार कर रहा है। बोर्ड की मंजूरी के बाद अब ट्विटर को बेचने का फैसला किया गया है। मस्क ने बड़े बदलाव के बारे में भी बात की थी।
Twitter has a purpose and relevance that impacts the entire world. Deeply proud of our teams and inspired by the work that has never been more important. https://t.co/5iNTtJoEHf
— Parag Agrawal (@paraga) April 25, 2022
Elon has decided not to join our board. I sent a brief note to the company, sharing with you all here. pic.twitter.com/lfrXACavvk
— Parag Agrawal (@paraga) April 11, 2022
घोषणा कल देर रात की गई :
शेयरधारकों को लेनदेन की सिफारिश करने के लिए बोर्ड की बैठक के बाद ट्विटर ने सोमवार देर रात 43 अरब डॉलर के सौदे की घोषणा की। मस्क ने पिछले हफ्ते माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को 43 अरब डॉलर में खरीदने का ऑफर दिया था।मस्क ने कहा, वह ट्विटर खरीदना चाहते हैं क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि यह स्वतंत्र अभिव्यक्ति के लिए एक मंच के रूप में उभर रहा है। इसपर अभी और काम करने की ज़रूरत है।
जब से ट्विटर ने अपने प्लेटफार्म को बेचने की पेशकश की थी, तभी से मस्क इस सौदे पर जोर दे रहे हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, डील को लेकर मस्क और ट्विटर के बीच मीटिंग हुई थी। तब यह निर्धारित किया गया कि ट्विटर मस्क के प्रस्ताव को स्वीकार करने का मन बना लेगा।