दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन ने सोमवार को ट्विटर अकाउंट के सस्पेंड होने से जुड़ा बड़ा ऐलान किया है। उनका कहना है कि वो हर अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा जो अपनी पहचान बदलेगा। अब इसे लेकर आगे कोई चेतावनी नहीं दी जाएगी। तुरंत उस अकाउंट को सस्पेंड कर दिया जाएगा।
एलन मस्क ने लगातार तीन ट्वीट कर लिखा कि वो हर अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा जो अपनी पहचान बदलेगा। अगर कोई पैरोडी अकाउंट है तो उसपर साफ लिखा होना चाहिए कि वो पैरोडी अकाउंट है। वरना वो अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा। किसी और का नाम या फोटो इस्तेमाल करने से अपना वेरिफाइड अकांउट का नुकसान कर सकते है।
एलन मस्क एक ट्वीट में लिखा पहले हमने अकाउंट्स के निलंबन से पहले एक चेतावनी जारी की थी, लेकिन अब जब हम व्यापक सत्यापन शुरू कर रहे हैं। अब कोई चेतावनी जारी नहीं की जाएगी और अकाउंट को डाइरेक्ट सस्पेंड कर दिया जाएगा।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क आए दिन इसमें नए नए बदलाव कर रहे है। एलन ने ट्विटर को खरीदने के साथ ही दुनियाभर में कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। कंपनी के कुल 7,500 में से करीब आधे कर्मचारियों को निकाल दिया गया है।