रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम को विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 26 ओवर में 117 रन बनाकर ढेर हो गई।

इसके बाद 118 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड की तूफानी पारी के दम पर 11 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच हारने के बाद मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कप्तान रोहित शर्मा मायूस नजर आए।

मैच हारने के बाद रोहित शर्मा ने क्या कहा?

दरअसल दूसरे वनडे में 10 विकेट से मिली हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा काफी निराश नजर आ रहे थे। मैच के बाद प्रजेंटेशन के दौरान, रोहित ने टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

रोहित ने कहा,

"जाहिर है जब भी आप एक मैच हारते हैं, तो निराशा होती है। इस मैच में, हमने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और बोर्ड पर ज्यादा रन नहीं बनाए। पिच सिर्फ 117 रनों के लायक नहीं थी। हम रन नहीं बना सके।" शुभमन का विकेट गिरने के बाद मैंने और विराट ने 30-35 रन जोड़े, जिस दौरान मुझे लगा कि हम परेशानी से बाहर हैं, लेकिन मैंने अपना विकेट गंवा दिया। उसके बाद विकेट गिरते रहे और हम निराश होते रहे।