84 साल की उम्र में पंडित शिव कुमार शर्मा का निधन हो गया है। उन्हीं के प्रयासों से भारतीय संगीत को अपनी विशिष्ट शैली के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। फिल्मी दुनिया में भी पंडित शिव कुमार शर्मा का अहम योगदान था। 'शिव-हरि' (शिव कुमार शर्मा और हरिप्रसाद चौरसिया) की जोड़ी ने बॉलीवुड में कई हिट गानों के लिए संगीत तैयार किये थे। हिट जोड़ी ने 'मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां' गाने के लिए संगीत तैयार किया, जिसे श्रीदेवी ने गाया था।

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि-

दुर्गा जसराज ने जताया दुःख-

पंडित शिव कुमार जी के निधन पर दुर्गा जसराज ने दुःख जताते हुए कहा, भारतीय संगीत आज शांत हो गया है। बापू जी पंडित जसराज जी के बाद अब शिव चाचा जी का अचानक जाना हमारे लिए पीड़ादायक क्षण है।

संगीत कार्यक्रम 15 मई के लिए था निर्धारित-

सबसे दुखद बात यह है कि शिव कुमार शर्मा जी 15 मई को एक बड़ा कार्यक्रम करने वाले थे। कई लोग इस खास पल का हिस्सा बनने की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन अफसोस इस घटना से चंद दिन पहले ही शिवकुमार शर्मा जी ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया..!